परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के बनारसी दास के पुत्र तनुकलाल दास, उसकी पत्नी मंजू देवी, पुत्र चकलेश कुमार, गोविंद राम के पुत्र विपिन राम शामिल हैं। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तनुलाल दास, चकलेश कुमार और विपिन राम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गोविंद राम के पुत्र मोदी राम उसकी पत्नी सावित्री देवी घायल हैं। दोनों घायलों को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इन दोनों को भी मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद में मारपीट की घटना हुई है। दोनो पक्ष की ओर से प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लत्तीपुर में जमीन विवाद में युवक का सिर फोड़ा

बिहपुर| विवादित जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध करने पर लत्तीपुर गांव में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में युवक शंभु कुमार शर्मा का लाठी से सिर फोड़ दिया गया। घटना के बाबत शंभु ने बूटी शर्मा उर्फ राकेश शर्मा, मंटू शर्मा, पप्पू शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *