नवगछिया| इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता की रहने वाली रोमिता देवी की हत्या के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि कि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बीते मंगलवार को घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने पहले रोमिता की पिटाई की थी और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।
Total Downloads: 166
मृतका के भाई मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी रूपेश कुमार मंडल इस मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज कराया है। इनमें करारी तीनटंगा के रंजीत मंडल, बहन के जेठ अशोक मंडल, ससुर सुदामा मंडल, बबलू मंडल, मुकेश मंडल, बीजो मंडल, सीता देवी, गुंजा देवी व पिंकी देवी शामिल हैं। पुलिस को दिए आवेदन में रूपेश मंडल ने कहा है कि आरोपियों ने बहन की हत्या कर दी।

ये लोग अक्सर बहन रोमिता देवी के साथ मारपीट करते थे। कई बार हमलोग उनके घर भी आए थे और समझाए थे। लेकिन सभी लोग बार-बार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। सभी लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। हथियार व शराब का कारोबार भी करते हैं। मृतका के परिजनों ने इस्माइलपुर पुलिस से न्याय की मांग की है।

