रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने किसान को गाली मारकर जख्मी कर दिया। वारदात बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में गुरुवार देर शाम की है। जहां इसी गांव के किसान चंदन कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। जख्मी किसान को परिजन इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

गोली चंदन के बांह में फंसी हुई है। इस मामले में जख्मी चंदन ने गांव के ही बिट्टू कुमार उर्फ चमन, ऋषभ कुमार और पीयूष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में उसने कहा है कि गुरुवार की शम करीब 7:15 बजे डेयरी से दूध देकर लौट रहा था। रास्तें घात लगाकर बैठे आरोपियों ने मुझे रोका और कहा कि तुमसे 10 लाख रुपए मांगे थे।

लेकिन अब तक तुमने नही दिया। विरोध करने पर पीयूष ने बिट्टू से कहा जिंदा नहीं छोड़ना है, गोली मार दो। फिर बिट्टू ने एक गोली मेरे दाएं हाथ में मार दी। दूसरी गोली कनपटी पर सटाकर चलाया लेकिन मिस फायर हो गया। इस दौरान उनलोगों ने मेरे कमर से दो हजार रुपया भी छीन लिए। गोली की आवाज सुन लोग पहुंचे तो तीनों बाइक से भाग गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *