नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता के आगे 14 नंबर सड़क पर शनिवार को हुए सड़क दुर्घटना में नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी रंजन कुमार सिंह उर्फ चंदन कुमार 42 वर्ष पिता गणेश प्रसाद सिंह की मौत हो गई है। मृतक युवक रंजन कुमार सिंह उर्फ चंदन कुमार अपने पिता गणेश प्रसाद सिंह की मामी के निधन होने पर उनके दाह संस्कार में शामिल होने महादेवपुर घाट ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे। छोटी परबत्ता से आगे बढ़ने पर वह ट्रैक्टर के डाला से गिर पड़े और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए।

दुर्घटना में घटनास्थल पर ही रंजन कुमार सिंह की मौत हो गई। दुर्घटना में रंजन कुमार की मौत होने के बाद परिजनों द्वारा उसके शव को अनुमंडल अस्पताल लाया गया एवं इसकी सूचना इस्माइलपुर पुलिस को दी गई। लेकिन सूचना के बाद भी इस्माइलपुर पुलिस अस्पताल नहीं पहुंचे। पुलिस द्वारा पंचनामा नहीं बनाए जाने के कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम अनुमंडल अस्पताल नहीं हो सका। काफी समय पुलिस के इंतजार के बाद परिजन मृतक के शव को लेकर वापस अपने घर चले गए। मृतक के बड़े भाई राजीव कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना के बाद हम लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दिया लेकिन पुलिस अस्पताल नहीं पहुची। काफी इंतजार के बाद हम लोग अस्पताल से शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए।

इधर इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष मणि पासवान ने बताया कि दुर्घटना की सूचना दी गई थी। जिस समय दुर्घटना की सूचना मिली उस समय मैं जहान्वी चौक पर ही था। सूचना में जो दुर्घटना स्थल बताया गया था उक्त स्थल पर तत्काल पुलिस को भेजा गया। स्थानीय चौकीदार भी स्थल पर पहुचें लेकिन वहां पर कोई दुर्घटना नहीं हुई थी। आसपास के लोगों से भी पुलिस द्वारा इस संदर्भ में पूछताछ की गई लेकिन किसी ने भी दुर्घटना होने की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर दुर्घटना हुआ भी होगा तो वह परबत्ता थाना क्षेत्र में हुआ होगा। इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिली थी लेकिन दुर्घटना इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में हुई थी।

– पुलिस के पहुचने से पहले शव लेकर चले गए थे परिजन : एसडीपीओ

नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि दुर्घटना में युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। दुर्घटना के बाद परिजनों द्वारा मृतक को इलाज हेतू लाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक के परिजन जल्दी बाजी में थे और पुलिस के पहुचने से पहले शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकल गए। इस संदर्भ में परिजनों से जब संपर्क किया गया तो शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है लेकिन इस संदर्भ में परिजनों द्वारा किसी प्रकार अबतक आवेदन भी नही दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस संदर्भ में विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।

– रंजन की मौत से गहरे सदमे है परिजन कुछ माह पहले मृतक के पिता भी हो गए थे लापता

सड़क दुर्घटना में रंजन की मौत से परिजन गहरे सदमे में है। मृतक रंजन कुमार सिंह अपने दो भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता गणेश प्रसाद सिंह पिछले दिनों घर से निकले तो वापस नहीं लौटे। उसका अबतक कुछ पता नहीं चला है। परिजन गेणश प्रसाद सिंह के लापता होने के।सदमे से अबतक बाहर भी नहीं निकले थे कि रंजन कुमार सिंह की मौत हो गई। रंजन के बड़े भाई राजीव कुमार सिंह अपने भाई की मौत से गहरे सदमे में है। वहीं मृतक की पत्नी रंभा देवी का पति की मौत से रो रो कर बुरा हाल है। मृतक को एक नो वर्ष की पुत्री सिवानी कुमारी है। पिता की मौत से उसका भी रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक की पत्नी अपने पति के शव पर दहाड़ मार कर रो रही थी कि अब उनकी पुत्री को कौन पढ़ाएगा कौन उसकी शादी करेगा। मृतक की पत्नी के रुदन से हर किसी की आंखे नाम हो जा रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *