नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड अन्तर्गत रंगरा बाजार एवं रंगरा गाँव में विगत एक सप्ताह में कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों की संख्या जॉचोपरांत 25 प्रतिशत से अधिक की पुष्टि हुई है, स्थिति बहुत भयावह प्रतीत है इसपर नियंत्रण के लिए संक्रमित व्यक्ति के निवास स्थान को चिन्हित करते हुए उक्त स्थल को संक्रमण केन्द्र मान कर उसके आसपास के क्षेत्रों को Containment zone हुआ घोषित ।

अनुमंडल कार्यालय आदेश के अनुसार रंगरा चौक प्रखंड अन्तर्गत रंगरा बाजार एवं रंगरा गाँव क्षेत्र को (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) अगले एक सप्ताह के लिए Containment Zone घोषित किया जाता है। इस दौरान रंगरा बाजार के पूरब टोला में लालदेव ठाकुर के दुकान से मंदिर होते हुए रविदास टोला तक एवं रंगरा बाजार के पश्चिम में कौशल जायसवाल (आटा चक्की) के घर से रविदास टोला तक पूर्णतः सील होगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार के दुकान नहीं खुलेंगें। संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले सभी चिन्हित व्यक्तियों का नमूना संग्रहन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रंगरा चौक करवायेंगे।

Containment Zone में पड़ने वाले रिहायसी आवासों का सर्वे रैपिड रिसपॉन्स टीम द्वारा किया जाएगा। रंगरा चौक प्रखंड अन्तर्गत रंगरा बाजार एवं रंगरा गाँव के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रंगरा चौक द्वारा रैपिड रिसपॉन्स टीम गठित किया जायेगा। रैपिड रिसपॉन्स टीम के साथ एक स्वास्थ्य कर्मी एवं एक गैर स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे। स्वास्थ्य कर्मी के रूप में आशा, आंगनवाड़ी सेविका, आंगनवाड़ी सहायिका इत्यादि की प्रतिनियुक्ति प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रंगरा चौक करेंगे, जबकि गैर स्वास्थ्य कमी यथा विकास मित्र, किसान सलाहकार, शिक्षक, पंचायत रोजगार सेवक इत्यादि रहेंगे, इसकी प्रतिनियुक्ति प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंगरा चौक करेंगे।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंगरा चौक द्वारा एक पर्यवेक्षक की भी नियुक्ति की जाएगी। रैपिड रिसपॉन्स टीम अपना कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रंगरा चौक के पूर्ण नियंत्रण में कार्य करेंगे। थानाध्यक्ष, रंगरा चौक /प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंगरा चौक / प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, रंगरा चौक एवं रैपिड रिसपॉन्स टीम के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रतिदिन Covid-19 के संदिग्ध मरीजों की जाँच, निगराणी, सैम्पल संग्रहण एवं सैनिटाइजेसन कार्य से संबंधित सम्पूर्ण गतिविधि का प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया को संयुक्त रूप से भेजेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *