नवगछिया : नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुण कुमार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का प्रभारी उपाधीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति भागलपुर सिविल सर्जन के द्वारा कर दी गई है। वर्तमान प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिन्हा को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

सिविल सर्जन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया एवं अनुमंडल अस्पताल नवगछिया के प्रशासनिक समन्वय स्थापित हो इसको लेकर यह निर्णय लिया है।सिविल सर्जन में डॉ बरुण कुमार को तत्काल पदभार ग्रहण कर कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया है।

मालूम हो कि कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवा के कार्य मे पीएचसी एवं अनुमंडल अस्पताल के अलग अलग प्रभारी होने को लेकर असुविधा सामने आ रही थी। अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा दुरुस्त हो इसको लेकर लोगो के द्वारा लगातार उपाधीक्षक के बदलाव के लिए मांग की जा रही थी। डॉ बरूण कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर शहर एवं नवगछिया ग्रामीण क्षेत्र के लोगो ने बधाई दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *