नवगछिया : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में आयोजित कोरोना वेक्सिनेशन शिविर में मंगलवार को कुल एक सौ लोगो का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को टीकाकरण को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया के अलावा ढोलबज्जा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, साहू परबत्ता, एचएससी कदवा दियरा, एचएससी तेतरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरूण कुमार ने कहा कि शुक्रवार को कुल एक सौ लोगो को वैक्सीन का टीका लगाया गया जिसमें दो लोगो को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया जबकि 98 लोगो को प्रथम डोज दिया गया।
Total Downloads: 172
मास्क चेकिंग में 69 लोगों से वसूला गया जुर्माना
नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को चलाए गए माक्स चेकिंग अभियान में 69 लोगों को सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के गतिविधि करते पकड़ा। सभी लोगों को पुलिस द्वारा जुर्माना किया गया। इस दौरान सभी लोगों से कुल 3450 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। पुलिस ने इस दौरान 18 वाहन को भी ट्रैफिक नियम के उल्लंघन करने के मामले में पकड़ा। पकड़े गए सभी दस वाहनों से 10500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।


