PTI9_4_2018_000169B

नवगछिया : नवगछिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच प्रशासन द्वारा रसोई की व्यवस्था कर गरीबों, असहायों रिक्शाचालकों, ठेलाचालकों को मुफ्त भोजन कराया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीओ ई अखिलेश कुमार की देखरेख में रसोई चल रही है।

नवगछिया उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार से रोजाना दो टाइम के भोजन की व्यवस्था की गई है। नवगछिया सीओ विश्वास अनान्द की देखरेख में रसोई संचालित किया जा रहा है।

नवगछिया सीओ ने बताया कि नि:सहाय और नि:शक्त लोगों के लिए यहां रोजाना दो टाइम का भोजन तैयार कर लोगों को सुरक्षित तरीके से खिलाया जा रहा है। इसमें कोरोना गाइड लाइन का ख्याल रखा जा रहा है। सोमवार को 13 लोगो को भोजन कराया गया जबकि मंगलवार की सुबह 30 गरीबों असहायों, रिक्शा, ठेला वाले मजदूरों ने भोजन किया।

वहीं नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत नवगछिया एनएच 31 से सटे आश्रय स्थल में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत रिक्शा चालकों और मजदूरों और नि:सहाय लोगों को तीन समय का भोजन कराया जा रहा है। सोमवार को दोपहर में कुल 15 लोगों को सामाजिक दूरी के साथ खाना खिलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डब्लू यादव ने कहा कि लॉकडाउन में जिन गरीबों असहायों को काम नहीं मिल रहा है वे यहां आकर भोजन कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *