नवगछिया : गुरुवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नए अस्पताल उपाधीक्षक डॉ वरुण कुमार ने अपना प्रभार ले लिया है. हालांकि डॉ वरुण को अभी तक अस्पताल का वित्तीय प्रभार नहीं दिया गया है. जानकारी के अनुसार वित्तीय प्रभार कुछ प्रक्रियाओं के बाद 2 से 3 दिनों में डॉक्टर वरुण को दिया जाएगा. गुरुवार को ही डॉ वरुण ने अस्पताल के सभी चिकित्सकों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मियों की एक बैठक का भी आयोजन किया.
Total Downloads: 172
बैठक में डॉ वरुण ने सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रोगियों को हर हालत बेहतर सेवा देना उनका प्रथम उद्देश्य है. इसमें किसी भी प्रकार का समझौता करने को तैयार नहीं है. डॉ वरुण ने सभी कर्मियों के काम की जानकारी ली. उन्होंने कर्मियों को साफ निर्देश देते हुए कहा कि वे समय पर आएं और समय से जाएं अपना काम पूरी जिम्मेदारी और संजीदगी से करें. उन्होंने महिला चिकित्सकों को भी रोजाना सेवा देने की अपील की.


दूसरी तरफ चिकित्सकों को सभी प्रकार का कार्य करने का भी निर्देश दिया गया. उन्होंने अपने बैठक में अस्पताल के संसाधनों पर भी चर्चा की और उसके दुरुस्तीकरण की दिशा में पहल करने की भी बात कही. बैठक के बाद डॉक्टर वरुण ने कहा कि जो भी संसाधन उपलब्ध है उसमें बेहतर करने का प्रयास करेंगे. खासकर कोरोना को देखते हुए जांच और वैक्सिनेशन का दायरा बढ़ाने, और अन्य व्यवस्था करने पर भी विचार किया जा रहा है. बैठक में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल के सभी चिकित्सकों, सभी नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मियों की मौजूदगी देखी गई.
आज 4 जगहों पर होगा वैक्सिनेशन
नवगछिया – नवगछिया में शुक्रवार को 4 जगहों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा. नवगछिया हाई स्कूल में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा तो इसी सेंटर पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 दूसरा दोज दिया जाएगा. जानकारी मिली है कि इसके अलावा साहू परवत्ता, यमुनिया और तेतरी गांव में भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड शील्ड का दूसरा दूसारा डोज दिया जाएगा.
