नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के कदवा दियारा पंचायत के वार्ड 8 में एक साथ 37 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आसपास के लोगो मे भय व्याप्त हो गया है। एक साथ बड़ी संख्या में मरीज के पाए जाने पर नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार ने कदवा दियारा पंचायत के बगड़ी टोला वार्ड नंबर 8 को सील करते हुए उक्त एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में लोगों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया कंटेनमेंट जोन में कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने को लेकर प्रशासनिक स्तर से दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमंडल प्रशासन स्तर से तीन शिफ्ट में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *