रंगरा – लॉक डाउन का उल्लंघन कर रंगरा थाने के भवानीपुर गांव में रेडीमेड और कॉस्मेटिक्स की दुकान का संचालन कर रहे दुकानदार गांव के ही राजेश गुप्ता के विरुद्ध रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूरी जानकारी देते हुए रंगरा थाने के थानाध्यक्ष महताब खान ने कहा कि पुलिस गश्त में जैसे ही पुलिस भवानीपुर गांव पहुंची तो एक रेडीमेड और कॉस्मेटिक्स की दुकान खुली हुई थी.

पुलिस को देखते ही दुकानदार दुकान छोड़कर मौके से भाग गया. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पता चला कि उक्त दुकान राजेश गुप्ता का है. इसके बाद पुलिस ने दुकानदार के परिजनों को सूचना भिजवा कर दुकान को बंद करवाया.

पूरे मामले में रंगरा थानाध्यक्ष के लिखित बयान के आधार पर रंगरा में दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष महताब खान ने कहा कि किसी भी दुकानदार को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करना है. अगर कोई भी लॉक डाउन का उल्लंघन करेगा तो पुलिस निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई करेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *