गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लॉकडाउन नियम के विरुद्ध दुकान संचालन को लेकर हरनाथचक निवासी कन्हैयालाल साह एवं पंकज कुमार के ऊपर लॉकडाउन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि लॉकडाउन नियम के विरुद्ध दुकान खोलकर संचालन करने को लेकर लगातार थाना एवं मजिस्ट्रेट के माध्यम से सूचना देने के बाद भी दुकान संचालक कन्हैया लाल एवं पंकज कुमार के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। दोनों दुकानदारों के ऊपर लॉकडाउन एक्ट एवं आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

