बिहपुर में किसानों, मजदूरों व बेरोजगारों के दिन बहुरने वाले हैं। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो यहां जल्द इथेनॉल उद्योग लगेगा। मंगलवार को उद्योग मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन के निर्देश पर बिहपुर के विधायक ई शैलेंद्र ने इथेनॉल उद्योग लगाने को लेकर एनएच-31 के समीप मड़वा बहियार में स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद विधायक ने बताया कि इथेनॉल उद्योग 30 एकड़ जमीन में लगेगा। इसको लेकर किसान जमीन देने को तैयार हैं। खगड़िया से कुर्सेला तक मक्का का उत्पादन बहुत ज्यादा होता है। मड़वा में उद्योग लगने से 500 मीट्रिक टन मक्के की खपत रोज होगी।

File

उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने दिल्ली के एक बड़े व्यवसायी से उद्योग लगाने को लेकर बात की है। जो बिहार में इथेनॉल उद्योग लगाने को तैयार हैं। इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है। जिसे पेट्रोल व डीजल में दस फीसदी मिलाकर फ्यूल की तरह इस्तेमाल किया जाता। इससे खेती व पर्यावरण दोनों को फायदा होता है। वही भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन व विधायक ई शैलेंद्र की सराहना करते हुए कहा कि इस उद्योग के लगने से इलाके के हजारों लोगों को रोजगार एवं किसानों को फसल का उचित मूल्य मिलेगा। इस मौके पर किसान मनोज शर्मा, गोपाल चौधरी, मनोहर चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, आशुतोष चौधरी, साकेत चौधरी, अनंत, संजय राय आदि मौजूद थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *