नवगछिया : नवगछिया में ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अधिक से अधिक लोगों की कोविड जांच किया जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की चार टीम के द्वार कुल 605 लोगों की कोविड 19 जांच की गई। जिसमें 38 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कदवा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की दो टीम के लोगो का जांच किया है।

इसके अलावा ढोलबज्जा एवं अनुमंडल अस्पताल में जांच किया गया। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरूण कुमार ने कहा कि चार टीम के द्वारा 605 लोगो का जांच किया गया जिसमें 38 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अनुमंडल अस्पताल में 65 लोगों की जांच हुई जिसमे 12 लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई। ठाकुरजी कचहरी टोला में 300 लोगों की जांच की गई दो लोग पजेटिव पाए गए।

ढोलबज्जा में 148 लोगों की जांच की गई जिसमें तीन कि रिपोर्ट पोजेटिव पाए गए। बगड़ी टोला में 92 लोगों की जांच की गई जिसमें 20 लोगो की रिपोर्ट पोजेटिव आई है। उन्होंने कहा कि पोजेटिव पाए गए सभी मरीजो को कोरोना संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *