बिहार के भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र की रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म करने का जिस लड़के पर आरोप लगाया गया है, वह भी दस साल का नाबालिग है। पीड़ित बच्ची की मां ने इशाकचक थाना में केस दर्ज कराया है। घटना मंगलवार की है। बुधवार को बच्ची का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच के लिए एएसपी सिटी पूरन झा और इशाकचक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर एसके सुधांशु मौके पर पहुंचे।
Total Downloads: 91
बच्ची की मां ने पुलिस को बताया है कि रोजाना की तरह मंगलवार को भी उसकी बेटी खेलने गयी थी। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी तो उसे खोजने लगी। खोजबीन करने के बाद बच्ची घर के पीछे झाड़ी के पास बुरी हालत में मिली। मां के गुस्सा करने पर उसने बताया कि रेलवे लाइन झोपड़पट्टी के रहने वाले उस लड़के ने उसके साथ गलत किया। बच्ची की मां का कहना है कि उसके कपड़े में खून लगा हुआ था। पुलिस घटनास्थल पर भी गयी और आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की है। आरोपी महिला के पड़ोसी का ही बेटा है।
सिटी एएसपी पूरन झा ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। घटनास्थल पर भी जाकर जांच की गयी है। गुरुवार को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

लड़के का भी मेडिकल कराया गया
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी लड़के का भी पुलिस ने मेडिकल कराया है। कुछ बिंदुओं पर डॉक्टर रिपोर्ट देंगे जिसमें सबसे महत्वपूर्ण यह होगा कि क्या वह लड़का किसी लड़की के साथ ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है। क्या वह यौन संबंध स्थापित कर सकता है। घटना की जांच में पुलिस के मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के बाद मोहल्ले वाले ही उस लड़के को लेकर थाना पहुंचे थे और कुछ लोगों का कहना था कि इतना छोटा बच्चा ऐसी घटना कैसे कर सकता है। उसके बाद उस लड़के का भी मेडिकल कराया गया है। उस लड़के की उम्र लगभग 10 साल बताई जा रही है।

