बुद्ध पूर्णिमा 26 मई बुधवार को होगी। यह स्नान-दान की पूर्णिमा भी रहेगी। सनातन धर्मावलंबी दान-पुण्य और भगवान विष्णु की पूजा करेंगे व उनकी जयंती मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस बार पूर्णिमा सिद्ध, सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग में मनेगी। पंडितों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंग स्नान पुण्यकारी होता है।
Total Downloads: 98
तिल और चीनी का दान होता है शुभ
ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद पाण्डेय ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा के दिन सूर्योदय के बाद स्नान आदि करने के बाद श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है इस दिन दान-पुण्य समेत परर्मार्थ के काम करने से धर्मराज यमराज खुश होते हैं। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन तिल और चीनी का दान शुभ होता है।

विभिन्न संगठन मनाएंगे भगवान बुद्ध की जयंती
बुद्ध पूर्णिमा पर विभिन्न संगठनों की ओर से उनकी जयंती पर शाम को दीप जलाकर विश्व शांति व महामारी को दूर करने के लिए प्रार्थना की जाएगी। सामाजिक संस्था स्वाभिमान के संस्थापक अध्यक्ष जगतराम साह कर्णपुरी ने बताया कि बुद्ध की जयंती प्रगति शिक्षण संस्थान मंदरोजा में मनाई जाएगी।
बन रहे दो शुभ योग
पूर्णिमा पर सिद्ध, सर्वार्थ व अमृत सिद्धि योग रहेंगे। यह योग किसी कार्य का शुभ व लाभदायी मुहूर्त होता है। इसमें काम का उत्तम फल प्राप्त होता है।

