नवगछिया : केस नहीं उठाने पर अपराधियों ने ध्रुवगंज निवासी पेट्रोल पंप संचालक रमेश प्रसाद कुंवर पर दो गोलियां चलाई। लेकिन निशाना चुकने से वे बाल-बाल बच गए। अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम जब शनिवार रात 8:45 बजे रमेश प्रसाद एक कर्मी के बाइक से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।

किन्तु, अपराधी पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। मामले को लेकर रमेश ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि 14 नंबर सड़क स्थित पेट्रोल पंप से कर्मी रंजीत कुमार के साथ बाइक से घर जा रहा था। घर से करीब 50 मीटर पहले पूर्व से घात लगाए गांव के ही बिट्टू कुंवर, तुलसीपुर के अमोद यादव, अरविंद यादव मुझे रोका।

मैं बाइक और तेज कर भागने लगा। बिट्टू ने गोली चला दी। इसके बाद अमोद यादव ने भी दूसरी गोली चला दी। आरोपियों ने 16 मई को मेरे व मेरे मजदूर के साथ मारपीट कर 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी थी। इसी मामले में केस उठाने की वे धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *