नवगछिया | नवगछिया में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के कोविड जांच में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक लोगों की कोविड जांच की रही है। सोमवार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल की तीन स्वास्थ्य विभाग टीम के द्वार कुल 182 लोगों की कोविड 19 जांच की गई। जिसमें चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कंचनपुर में 51 लोगों की जांच हुई जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजेटिव आई। श्रीपुर में 87 लोगों का जांच किया गया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अनुमंडल अस्पताल 44 की जांच की गई जिसमें दो संक्रमित पाए गए। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. वरूण कुमार ने कहा कि चार टीम के द्वारा 365 जांच में 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पॉजेटिव पाए गए सभी मरीजों को कोरोना संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया क्षेत्र में रविवार को 320 लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया गया। शिविर में सभी कोविड शिल्ड का टीका दिया गया है। सभी को वैक्सीन का प्रथम डोज दिया गया है। वैक्सीनेशन शिविर में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 40 एवं 18 वर्ष से अधिक उम्र के 280 लोगों का टिकाकरण किया गया है।
Total Downloads: 170
बिहपुर में 135 लोगों की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित
बिहपुर सीएचसी में सोमवार को एंटीजन कीट से 100 एवं आरटीपीसीआर से 35 लोगों का कोरोना जांच की गई। जिसकी जानकारी देते हुए वीसीएम शमशाद आलम ने बताया की एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला हैं। वहीं, 18 प्लस 110 एवं 45 प्लस 70 लोगों को टीका लगाया गया।

नारायणपुर में 160 लोगों का एंटीजन टेस्ट, एएनएम ने लगाई 130 युवाओं को वैक्सीन
पीएचसी नारायणपुर में पीएचसी प्रभारी डाॅ. विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी की देखरेख में सोमवार को 160 लोगों का एंटीजन जांच हुई। संदिग्ध 60 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। प्रखंड के कोविड 19 का वैक्सीन सेंटर बने मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक में प्रशिक्षित एएनएम के द्वारा 130 युवाओं को कोरोना का टीका लगाया गया। उक्त जानकारी स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर कुमार पासवान ने दिया।