चक्रवाती तूफान यास बुधवार को पारादीप में सक्रिय हो चुका है। शाम के बाद तूफान झारखंड में प्रवेश कर चुका है। आधी रात के बाद भागलपुर में मौसम बदलेगा। गुरुवार की  है। ऐसे में तूफान के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि गुरुवार को संभव हो तो घर से नहीं निकलें। बिजली गिरने की आशंका् के मद्देनजर घर से बाहर निकलने के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करें।

मौसम विभाग, भागलपुर के वैज्ञानिक जीपी मंडल ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की रात करीब 12 बजे से भागलपुर का मौसम बदलने लगेगा। सुबह करीब चार बजे से जिले में 70 से 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार दक्षिण-पश्चिमी या फिर पूर्वा हवा चलेगी। इसके बाद भारी बारिश शुरू होगी। अनुमान है कि गुरुवार को करीब 100 मिमी बारिश हो सकती है। सुबह 11 बजे से लेकर रात आठ बजे तक बारिश का दौर चलता रहेगा। इस दौरान कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होगी। बारिश का यह दौर 31 मई तक चलते रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस के करीब।

शहर में 9.9 मिमी तो सबौर में हुई 16.4 मिमी बारिश

बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए थे। दोपहर बाद से शहर में रिमझिम फुहार से लेकर हल्की बारिश का दौर चला। हालांकि शहर से ज्यादा सबौर क्षेत्र में बारिश हुई। शहर में जहां 9.9 मिमी बारिश हुई तो वहीं सबौर में 16.4 मिमी। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट तो रात के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि। बुधवार का अधिकतम तापमान 30.0 व न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 90 प्रतिशत रही आर्द्रता दिन में हुई बारिश के बाद शाम साढ़े पांच बजे तक बढ़कर 96 प्रतिशत पर पहुंच गयी। जबकि दिनभर साढ़े आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तरी हवा बही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *