नवगछिया : कोरोना महामारी को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले संक्रमण को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का अधिक से अधिक जांच हो और संक्रमण पर नियंत्रण हो सके इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार कैंप लगाकर लोगों का कोरोना जांच कर रही है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के अलावे स्वास्थ्य विभाग की टीम नवगछिया प्रखंड के कदवा प्रतापनगर, उजानी एवं पकरा पंचायत में गुरुवार को कुल 121 लोगों का एंटीजन किसके माध्यम से कोरोना जांच.

इस दौरान एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. प्रतापनगर कदवा में 20 लोगों का जांच किया गया सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उजानी में 41 लोगों का जांच किया गया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. पकरा पंचायत में 50 लोगों का जांच किया गया सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई

है.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में दस लोगों का जांच किया गया. जिसमें एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने कहा कि पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. इसके साथ ही इन सभी स्थानों पर कुल 141 लोगो का आरटीपीआर जांच के लिए स्वास्थ्य टीम द्वारा सेंपल भी लिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *