नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी बाजार में रेलवे लाइन के किनारे से नवगछिया पुलिस ने एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद किया है। वृद्ध की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की बात कही जा रही हैं।
Total Downloads: 166
तेतरी बिहार में पटरी किनारे वृद्ध के शव होने की सूचना पर नवगछिया पुलिस स्थल पर पहुच कर मे मामले की छानबीन की। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।


नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने कहा कि मृतक वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो पाई। वृद्ध की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।मृतक वृद्ध उजले रंग का धोती, उजले रंग का कुर्ता एवं लाल रंग का गमछा पहने हुआ है। पुलिस वृद्ध के शव के पहचान के लिए प्रयासरत है। पोस्टमार्टम के बाद सब को सुरक्षित रखा गया।
