नवगछिया – कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के साथ ही नवगछिया के रामनगर बिंदटोली सकुचा घाट पर पीपा पुल का संपर्क भंग हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि पीपा पुल उत्तरी छोड़ की ओर से ध्वस्त हो गया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
जानकारों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से कोसी नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसे देखते हुए आशंका है कि वर्तमान में अब पीपा पुल जोड़ना संभव नहीं होगा. पीपा पुल का संपर्क भंग हो जाने के बाद इलाके के 25 हजार पशुपालकों, किसानों और मजदूरों को अब कोसी नदी के इस पार से उस पार जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

