नवगछिया : गोपालपुर डिमाहा मंदिर टोला के पास बाइक सवार चार लुटेरों ने गुरुवार को दिनदहाड़े उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के फील्ड अफसर को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। गोली अफसर के बाएं हाथ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लुटेरे बाइक से अभिया गांव की ओर भाग गए। पीड़ित फाइनेंसकर्मी कुंदन कुमार ने बताया कि वह खगड़िया जिले के गोगरी जमालपुर के रहने वाले हैं।
Total Downloads: 170
दोपहर तीन बजे पैसे का कलेक्शन कर बाइक से नवगछिया लौट रहा था। इसी बीच डिमहा मंदिर टोला के पास बाइक से पहले दो लुटेरे आए और ओवरटेक कर रोक लिया। एक ने कट्टा निकालकर कहा कि रुपए दे दो। मैं जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की तभी पीछे से दूसरी बाइक पर और दो लुटेरे पहुंचे और विरोध करने पर पहले मारपीट की इसके बाद गोली मार दी।


फिर लुटेरों ने रुपए से भरा बैग, टैब, मोबाइल और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। लोगों ने मुझे गोपालपुर पीएचसी पहुंचाया। इधर, सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस और एसडीपीओ दिलीप कुमार अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
