नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हीरो शोरूम के पास सोमवार दोपहर में एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है. मृतक कदवा ओपी थाना क्षेत्र के माले ग्राम कदवा निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी शर्मा 24 वर्षीय पुत्र मुनीलाल कुमार शर्मा है. परिजनों ने बताया कि मुनिलला अपने घर से 10 बजे सुबह मोटरसाइकिल सर्विसिंग करवाने के लिए नवगछिया हीरो मोटरसाइकिल शोरूम आया था.
Total Downloads: 172
मोटरसाइकिल सर्विसिंग करवाने के बाद वह घर के लिये ही लौटने वाला था. मगर शोरूम के बाहर एनएच पर आते ही बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद डाला जिसमें घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नवगछिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ट्रक में फसें मोटरसाइकिल को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को निकाला. उसके बाद नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.


नवगछिया पुलिस ने गाड़ी के कागज से मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी. परिजनों को घटना मिलते ही आनन फानन में सभी लोग नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचा. जहां पर परिजनों ने बताया कि मृतक का होली से कुछ दिन बाद शादी हुआ है. मृतक छः भाई है. जिसमें यह सबसे छोटा भाई था. मुनिलला की मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में है. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज की गयी है जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मौके से भाग गए चालक और ट्रक के मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
