भागलपुर : NIFT Exam 2021 Result: सुभाषिनी…! निफ्ट में 451वां रैंक। हर मिल से मिल रही बधाई। सुभाषिनी का ननिहाल इशाकचक भागलपुर है। सुभाषिनी की इस उपलब्धि पर उनके नाना वीरेंद्र पंडित और गीता देवी खुश हैं। इन्होंने कहा कि सुभाषिनी पढ़ाई के साथ-साथ गायकी में भी रुचि रखती है। बढि़या गाती है। सुभाषिनी की इच्छा है कि वह Fashion designer बने। सुभाषिनी ने बताया कि fashion, product, textile, Accessories और Leather designer आदि के लिए वह तैयारी कर रहीं हैं। सुभाषिनी की इस उपलब्धि पर उनके ननिहाल में जश्न है।
Total Downloads: 92
दरभंगा की शिक्षक दंपती डॉ सुनील कुमार पंडित और डॉ निर्मला कुमारी की पुत्री सुभाषिनी को निफ्ट 2021 की अखिल भातरीय परीक्षा में 451वां रैंक मिला। उनके पिता डॉ सुनील कुमार पंडित बहादुरपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बरुआरा में प्रधानाध्यापक हैं। उनकी मां डॉ निर्मला कुमारी NN Sinha प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय मंसूरचक बेगूसराय की शिक्षिका हैं।


सुभाषिनी ने 10वीं तक की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड (Holy cross school Darbhanga) से की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई पटना से कर रही है। पटना से उन्होंने 12वीं किया है। इंटरनेट मीडिया पर लगाकार सक्रिय रहने के कारण उनका ध्यान फैशन की ओर गया। इसके बाद उन्होंने फैशन इंडस्ट्री जाने का फैसला किया। फैशन डिजाइन में अपना करियर बनाने के लिए सोचा। इसकी तैयारी की।
सुभाषिनी की इस उपलब्धि पर उनकी मौसी पूनम कुमारी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पूनम कुमारी भागलपुर समाहरणालय में आईटी मैनेजर है। वहीं, उनकी मौसी खुशबू कुमारी ने कहा कि पढ़ाई के अलावा सुभाषिनी को गायकी में रुचि है। बेहतरीन गाती है। फैशन डिजाइनर में वह शुरू से अपना भविष्य बनाना चाहती थी। इसमें वह प्रारंभिक दौर सफल हुई है। खुशबू कुमारी मध्य विद्यालय बलुआचक जगदीशपुर भागलपुर में शिक्षिका है।
सुभाषिनी की बहन सुहाषिनी और विजेता ने भी खुशी व्यक्त किया है। सुहाषिनी पढ़ाई के साथ-साथ कबड्डी खेलती है। सुहाषिनी जिला और राज्य स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। इसके अलावा रिया वर्मा, राजा वर्मा, आदित्य, श्रेयस, निशिका, विक्की, प्रणव, पुरेंदु, शुभम तिवारी, अग्रनी आदि ने उन्हें बधाई दी है।
