थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने बनारसी यादव के पुत्र जयप्रकाश यादव (35) को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगती हुई जांघ के आर-पार हो गयी। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

मामले को लेकर घायल ने थाने में गांव के ही दिनेश यादव, पप्पू यादव, राहुल यादव, बिट्टू यादव, रूबी पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें लिखा है पप्पू यादव ने मुझे घर बुलाया। मैं गया तो कहा कि चलो एक आदमी से मिलने जाना है। वहां जाने के दौरान गांव के समीप स्थित दिनेश यादव के बासा के समीप पहुंचा कि दिनेश गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान बिट्टू ने मुझे गोली मार दी। जिसके बाद मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे जिस पर सभी आरोपी फरार हो गये। अन्यथा मेरी हत्या कर देता।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच एवं सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल का आरोपी के यहां रुपया भी बकाया होने की बात बताई जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *