📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 287
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के मिर्जाफरी दास टोला से बीते शुक्रवार को 9वीं कक्षा की एक छात्रा का शादी की नीयत से अपहरण होने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत अपहृत छात्रा के पिता ने सोमवार को खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है.परिजनों ने पुलिस को बताया कि मधेपुरा के सुमित दास ने मिर्जाफरी दास टोला स्थित अपने मामा के सांठ गांठ से छात्रा का अपहरण कर लड़की को ग़ायब कर दिया .परिजनों ने पुलिस से छात्रा की बरामदगी की गुहार लगायी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

