नवगछिया। कदवा ओपी थाना क्षेत्र के गोला टोला कदवा में जमीन खाली कराने को लेकर तीन दिनों से जमीन मालिक व वहां घर बनाकर रह रहे करीब 40 परिवारों के बीच वाद-विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज वहां जमीन मालिकों व वहां पर घर बना कर रहे लोगों के बीच घर हटाने को लेकर विवाद हो रहा है। जमीन पर बसे लोगों में से कोई पीड़ित परिवार रोज कदवा थाने पहुंच कर घर तोड़-फोड़ कर जमीन मालिक द्वारा भगाने का आरोप लगा रहे है।

गुरुवार को गोला टोला कदवा नवघरिया से आए दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने जमीन मालिक के खिलाफ थाने में आवेदन देते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जमीन मालिक के परिवार के लड़कों से हाथापाई भी की। जमीन पर बसे लोगों का कहना है कि हमलोग प्रत्येक परिवार 2002 में 3-3 हजार रुपए जमीन मालिक नवगछिया के श्रीपुर निवासी बुटी भगत के बेटे उमेश भगत व फौदारी भगत को देकर बसे हैं। उसी जमीन को 2003 में गांव के महेंद्र सिंह व शिवराम व रूदो राम ने साढ़े सत्रह डिसमिल केवाला करा लिया है। जहां से अभी महेंद्र सिंह के बेटे व शिव राम व रूदो राम के बेटे हम सभी बसे बसाए लोगों को भगा रहे हैं। तीन साल पहले समझौता करा रहे खैरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि की भी हत्या हो चुकी है। कोई भी जनप्रतिनिधि व नेता सामने आने से डर रहे हैं।

यहां किसी भी समय बड़ी घटना घट सकती है। कदवा थानाध्यक्ष शिव प्रसाद रमानी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर विधि व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए जमीन मालिकों व उक्त जमीन पर घर बनाकर रह रहे लोगों से आपस में बैठकर समझौता करने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *