नारायणपुर, प्रखंड के भगवान पेट्रोल पंप एनएच-31 सड़क पर गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे बीडीओ के सरकारी वाहन में पटना की ओर से आ रही मारुति ने ठोकर मार दी। जिसमें बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार व चालक विजय ठाकुर बाल-बाल बच गये।

बीडीओ व चालक को हल्की चोट आई है। मारुति पर गाजियाबाद के मनोज कुमार, चालक रामाशीष, रियाज, तौसिफ आलम व मुस्तफा सवार थे। जो पटना से कटिहार पीएचईडी विभाग के काम से जा रहे थे। दोनों गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसको भवानीपुर पुलिस ने जब्त कर लिया है।

बीडीओ ने बताया कि सीओ के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के भूमिहीन लाभुकों की जमीन देखने के लिए भगवान पेट्रोल पंप से पूरब गया था। जो गाड़ी में बैठकर ही मुआयना करने के दौरान पसराहा की ओर से आ रही मारुति ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी। मारुति में प्रेस लिखा है, जो गाजियाबाद के न्यूज चैनल वाले की गाड़ी थी। उनकी ही कंपनी के लोग मटेरियल लेकर कटिहार जा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *