भागलपुर, समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन (डाउन लाइन) के बीच रेल पुल सं. 01 पर बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें भागलपुर रेलखंड की भी एक ट्रेन शामिल है। भागलपुर-जयनगर स्पेशल 12 और 13 जुलाई को भागलपुर से रद्द रहेगी।
Total Downloads: 371
वहीं 12 जुलाई को जयनगर से खुलने वाली जयनगर-भागलपुर स्पेशल भी रद्द रहेगी। इधर समस्तीपुर मंडल के ही सुगौली-मझौलिया स्टेशनों के बीच रेल पुल सं. 248 पर बाढ़ के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया है। भागलपुर से 12 जुलाई को रवाना होने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के बदले परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर- छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी।

साथ ही भागलपुर से 12 जुलाई को रवाना होने वाली 09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर- छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे के सीपीआरओ एकलव्य चक्रवर्ती ने दी है।

