बिहपुर । जबदर बहियार में आम चुनने के विवाद में मड़वा पश्चिम पंचायत के एक नंबर वार्ड सहोडी गांव के दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को जबदर बहियार में मनीलाल यादव आम के बगीचे में रखवाली का काम कर रहा था। बगीचे में मनीलाल यादव का पोता छोटू यादव एवं भतीजा धीरज यादव भी मौजूद था। वही मड़वा गांव निवासी मो. कासिम, मो. घुटो एवं मो. सोनू बगीचा पहुंचा और आम चुनने लगा। इस पर मना किया तो इनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी एवं देख लेने का धमकी दी। इसके बाद सोमवार की शाम उपरोक्त तीनों युवक दो अन्य अज्ञात के साथ पहुंच कर धीरज व छोटू को धारदार हथियार से

मारकर घायल कर दिया।

घायल छोटू के बड़े भाई प्रीतम यादव ने बताया कि दोनों घायलों को बिहपुर सीएचसी लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोटू को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया और धीरज का इलाज पटना में चल रहा है। जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। इधर दूसरे पक्ष से मो. कासिम व मो. सोनू का भी सिर फटा है। घायल का बिहपुर के निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है। वही झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़ित द्बारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *