बिहपुर – बिहपुर के मड़वा गांव के समीप एनएच 31 पर गौतम धर्मकांटा के सामने रात करीब दस बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बारात ले जा रही जीप में सामने से धक्का मार दिया जिस कारण जीप के चालक एवं एक बराती भवीसन मुनि का मौत मौके पर हो गया .

ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारा की जीप के अगले हिस्से को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया । वही जीप में बैठे चार बराती संतोष कुमार, रुदल मुनि, रंजीत मुनि एवं पांडव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये . सभी घायलों को बिहपुर सीएचसी इलाज के लिये भेजा गया .मिली जानकारी के अनुसार बारात खगड़िया से पुर्णिया धमदाहा जा रही थी .इसी बीच बिहपुर में ये हादसा हो गया .

इस सड़क दुर्घटना की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार एवं बिहपुर थाने के एएसआई उपेंद्र मुखिया भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये। वही झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया हैं .ओपी प्रभारी ने बताया की जीप के मृतक चालक की पहचान किया जा रहा हैं .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *