नवगछिया। परबत्ता थाना विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर हथियारबंद बदमाशों का आतंक सिर चढ़कर बोलने लगा है। हथियार के बल पर लूटपाट की घटनाएं यहां आम बात हो गयी है, जिससे लोग दहशत में हैं।

शुक्रवार देर रात गोट खरीक से अपने रिश्तेदार के घर से वापस आदमपुर लौट रहे रवि कुमार सिंह, पिता बिहारी सिंह से जगतपुर केला बगान के पास हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर अगवा कर मारपीट करते हुए बाइक व रुपये लूट लिये। इस संबंध रवि सिंह ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। रात के 9.45 बजे जगतपुर केला बगान के पास दो बाइक सवार बदमाशों उसे ओवरटेक कर गाड़ी सामने में खड़ा कर दिया।

जिससे मेरा सुंतलन बिगड़ गया और मैं लड़खड़ा कर गिर पड़ा। उसके बाद बाइक सवार बदमाशों में एक ने हथियार दिखाकर हमारी बाइक की चाबी ले ली और गाड़ी स्टार्ट कर जाने लगा, जब मैंने विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए गाली गलौज कर मेरे साथ मारपीट करने लगे। उसमें से एक ने कहा कि इसे गोली मार दो। इस पर एक अन्य ने कहा कि इसका सभी सामान ले ही लिया है तो इसे छोड़ दो। उसके बाद सभी बदमाश बाइक से जगतपुर होते हुए जाह्नवी चौक की ओर भाग निकले। मैंने वहां से टेम्पो पकड़ा और परबत्ता थानाध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद यादव को आकर सारी बाते बताई।

एक दिन पूर्व मवेशी व्यवसायियों से की थी लूटपाट

विक्रमशिला सेतु पहुंच पर एक दिन पूर्व हथियारबन्द बदमाशों ने मवेशी व्यवसायियों के साथ लूटपाट की थी। लूटपाट में असफल होने पर गोली भी चलाई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *