नवगछिया। राजद की बैठक राजद कार्यालय आनंद नीलय भवन एनएच 31 नवगछिया में की गई। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव व भागलपुर जिला के पार्टी के पर्यवेक्षक तारकेश्वर ठाकुर उपस्थिति हुए। राजद नेता पूर्व प्रत्याशी शैलेश कुमार ने कहा कि पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की बेतहाशा मूल्यवृद्धि के विरोध में 18 जुलाई को जिला के सभी प्रखंड एवं नगर में तथा 19 जुलाई को अनुमंडल मुख्यालय में गैस सिलेंडर, बैलगाड़ी, साइकिल के साथ मौजूदा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा।
Total Downloads: 102
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया जिला राजद के जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान एवं कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल ने किया। बैठक में नवगछिया जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक रामदेव यादव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में जिला के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।
