बिहपुर । बुधवार की रात करीब नौ बजे बोचाही गंगा दियारा स्थित बासा पर से दूध लेकर घर आने के दौरान एनएच 31 पर महंत स्थान चौक के पास बिशू बाबा स्थान के समीप एक अज्ञात ट्रक ने किसान को रौंद दिया। इस कारण किसान की मौत मौके पर हो गई। वहीं मृतक किसान की पहचान मड़वा गांव के वार्ड नंबर छ्ह निवासी प्रभाष चौधरी उर्फ बुलंची चौधरी के रूप में हुई।
Total Downloads: 100
मिली जानकारी के अनुसार किसान अपने जयरामपुर निवासी ससुर राजेश चौधरी के साथ साइकिल से दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी क्रम में य़े हादसा हो गया। इस हादसे में ससुर राजेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

इसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। सड़क दुर्घटना की सूचना पर बहुत से ग्रामीण इकट्टा हो गये। इधर सड़क हादसे की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, दारोगा रमेश सिंह एवं एएसआई उपेंद्र मुखिया मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में ले लिया।

