नवगछिया – थाना क्षेत्र के तेतरी गांव से शादी की नीयत से एक जीजा द्वारा अपनी ही साली का अपहरण कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत लड़की के पिता ने नवगछिया थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ठठ्ठा गांव निवासी जयजयराम रजक, उसके भाई रामू रजक समेत अन्य को नामजद किया गया है.
Total Downloads: 100
अपहृत लड़की के पिता ने कहा कि उसके दामाद के भाई रामू रजक तेतरी गांव आये और बहला फुसक कर उसकी छोटी बेटी को ले कर चले गए. जब खोजबीन के क्रम में वे लोग मानसी गए तो जयजयराम रजक ने कहा कि लड़की उसी के पास है और अब वह उसी से शादी करेगा.

लड़की कहां है, यह बताने के लिये वह तैयार नहीं हुआ. जयजयराम रजक की पत्नी फिलहाल तेतरी में ही रह रही है. पुत्री की बरामदगी नहीं होते देख लड़की के पिता ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुत्री को बरामद करने की गुहार नवगछिया पुलिस से लगायी है. इधर नवगछिया पुकिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.

