नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया बाजार में मंगलवार दोपहर वरीय अधिकारियों को निर्देश पर गोपालपुर व नवगछिया के एमओ क्रमशः अमरेश कुमार व लोकेश कुमार ने गोपालपुर पुलिस के सहयोग से अमित कुमार के निजी गोदाम में सरकारी जनवितरण प्रणाली का अनाज भारी मात्रा में बरामद किया।
Total Downloads: 100
जानकारी के अनुसार गरीबों का निवाला बिचौलियों द्वारा खुले बाजार में बेचने हेतु रखा गया था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि करीब तीन-चार सौ बोरियां गेहूं व चावल बरामद होने की जानकारी है।

समाचार लिखे जाने तक बोरियों की गिनती पुलिस की मौजूदगी में एमओ द्वारा किया जा रहा है। गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल अमित कुमार को हिरासत में ले लिया गया है।

