नवगछिया। नवगछिया के एनएच 31 महदत्तपुर टोल टैक्स के पास उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार देर रात एक ट्रक गांजा बरामद किया गया। ट्रक में लगभग 10 क्विंटल गांजा था। बताया गया कि उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी, एनएच 31 से होकर पश्चिम बंगाल से गांजा की बड़ी खेप गुजरने वाली है।

विभाग की टीम व नवगछिया पुलिस महदत्तपुर टोल टैक्स के पास वाहनों की जांच कर रही थी। वहां से गुजर रहे एक ट्रक पर संदेह हुआ तो उसको रोक कर जांच की गई। उससे गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा सहित ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक में गांजा के ऊपर लोहे का चदरा रखा हुआ था ताकि किसी को पता नहीं चले। ट्रक में बंगाल का नंबर हैं। ट्रक पश्चिम बंगाल से आ रहा था।

पुलिस ने हावड़ा लिलवा निवासी चालक शांति कुमार पान पिता नारायण चन्द्र पान और तेलनी बिथान समस्तीपुर निवासी अजीत कुमार पिता रामपदार्थ महतो को हिरासत में लिया हैं। छापेमारी में उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार, अपर उत्पाद निरीक्षक धन श्री बाला, नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण व अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि यह पुलिस की बड़ी सफलता है।

पुलिस हिरासत में लिए गए तेलनी बिथान समस्तीपुर निवासी अजित कुमार ने बताया कि माल को लेकर वे लोग समस्तीपुर जा रहे थे। उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों के सामने गांजा की माप की गई। गांजा 9 क्विंटल 66 किलो 300 ग्राम है। नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *