खरीक, पिछले वर्ष इंटर उच्च विद्यालय अठगामा राघोपुर में घुसकर उपद्रव एवं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस पर पथराव करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल फरीदपुर निवासी सुबोध मंडल, सच्चिदानंद मंडल, धन्नी पासवान एवं देवानंद पासवान को पुलिस ने गुरुवार की देर घर से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि बीते वर्ष सितंबर माह में विद्यालय में रजिस्ट्रेशन कराने आई नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ विद्यालय के ही एक शिक्षक ने छेड़खानी की थी। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने जमकर स्कूल में उपद्रव किया था।

पुलिस पर फायरिंग मामले में तीन पर केस, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

गुरुवार देर शाम पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में थानाध्यक्ष पंकज कुमार के बयान पर कठेला निवासी ऋषव चौधरी, निगम चौधरी एवं शेखपुरा के अंकुश उर्फ अंकु पर थाने में केस दर्ज किया गया। अंकुश का कठेला ननिहाल है। वह अक्सर यहां आता-जाता है। तीनों आरोपी पर पूर्व खरीक थाना में जानलेवा हमला समेत अन्य मामले दर्ज हैं। दो मामले में फरारी भी है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकाने पर छापामारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *