नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा पर एक ट्रक से 900 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जबकि पुलिस को देखते ही मौके से ट्रक का चालक और सहचालक फरार हो गया है. ट्रक नंबर शून्य जी 1796 नागालैंड के किसी शहर का बताया जा रहा है.

नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रक पर 98 कार्टन में कुल 3000 बोतल शराब है जो कुल मिला कर 900 लीटर है. उत्पाद विभाग पटना द्वारा मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग कर शुरू कर दिया.

शराब वाले ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गया. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गयी. शराब माफियाओं का पता लगाने के लिये पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *