नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर से 16 जुलाई को हथियारबंद अपराधियों द्वारा भागलपुर निवासी रवि कुमार से लूटी गई बाइक नवगछिया पुलिस ने बांका के अमरपुर से बरामद की। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के क्रम में भागलपुर और बांका में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई और बांका के अमरपुर से लूटी गयी बाइक को सीटू कुमार, पिता विकास यादव के घर से बरामद की गयी।
Total Downloads: 100
सिटु कुमार हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि बाइक बारह हजार में रोहित से खरीदी थी। रोहित कुमार की गिरफ्तारी लूटकांड के मामले में नवगछिया पुलिस द्वारा पहले ही की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि नवगछिया पुलिस एसपी के निर्देश के आलोक में सघन छापेमारी अभियान चला रही है। जिसमें अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही हैं। हथियार सहित लूटी गई सामग्री बरामद हो रही है।

