बिहपुर । बुधवार की सुबह करीब पांच बजे लत्तीपुर वार्ड नंबर 13 निवासी महादलित इन्द्रदेव ऋषिदेव के 19 वर्षीय पुत्र प्रीतम ऋषिदेव का शव घर से 500 मीटर दूर बहियार में आम के पेड़ से लटकता मिला। सुबह जब ग्रामीण बहियार घास लाने निकले तो शव को लटकते हुए देखा। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। शव की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आननफानन में गमछे से लटके शव को उतार कर घर लाये और शव को सड़क पर रख कर हंगामा करने लगे। मृतक युवक का दोनों हाथ पीछे करके बंधा हुआ था एवं शरीर पर पिटाई के जख्म भी दिखाई पर रहे थे। परिजनों ने बताया की मेरे बेटे की पिटाई के बाद गला दबा कर हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक प्रीतम अपने छोटे भाई गौतम ऋषिदेव के साथ छत पर सोया हुआ था। अचानक रात में छत से उतरकर कहीं चला गया। छोटे भाई ने रात में ही खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। वह फिर सो गया। लेकिन सुबह प्रीतम का शव आम के से पेड़ से लटकता मिला। मृतक युवक की मां सरिता देवी, पिता इन्द्रदेव ऋषिदेव, भाई रोहित ऋषिदेव, सोहीत, गौतम एवं विशाल आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

मृतक युवक के पिता इन्द्रदेव ऋषिदेव ने बताया की 2016 में मेरी लड़की को लेकर गांव का जवाहर यादव फरार हो गया था। जिसको लेकर मैंने एसटी/एससी थाने में 923/16 केस दर्ज कराते हुये जवाहर यादव व दस अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। उनमें से एक ने ही जमानत करवाया है। बाकी सब फरार चल रहे हैं। ये लोग केस उठाने की धमकी दे रहे थे। केस नहीं उठाने पर सबको जान मारने की धमकी देता था। इसके बाबत 23 जून 2021 को जिलाधिकारी भागलपुर को आवेदन देकर न्याय गुहार भी लगाई है।

जिसमें बताया था कि अभियुक्तगण केस उठाने की धमकी व दबाव दे रहे हैं। अभियुक्तगण दबंग व राजनीतिक पहुंचवाले हैं। परिजनों ने इन्ही लोगों पर बेटे की हत्या कर शव को लटका देने की आशंका जता रहे हैं। वहीं सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, दरोगा रमेश कुमार एव एएसआई उपेंद्र मुखिया मौके पर पहुंच शव को सड़क से हटवाया और आवागमन चालू करवाया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया की परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कर्रवाई की जाएगी। हलांकि पुलिस सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही हैं ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *