नवगछिया : दुर्गेश कुमार, थाना क्षेत्र के सधुआ गांव में मंगलवार की देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेली रह रही द्वारिका मंडल की पुत्री रेणु कुमारी पर जानलेवा हमला कर दिया। सूचaना पर परिजन घर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवती से पूछताछ की। युवती को इलाज के लिए परिजन पीएचसी;ले गए।
Total Downloads: 362
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पीड़िता ने रंगरा पुलिस को बताया कि घर में बाढ़ का पानी घुसने पर मां, भाई व परिवार के अन्य सदस्य 10 दिन से कटरिया स्टेशन पर रह रहे हैं। घर में मैं अकेली थी।

मंगलवार की रात करीब 12:00 बजे 3-4 अपराधी आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे। विरोध किया तो अपराधियों ने सिर पर पिस्तौल की बट से मारकर जख्मी कर दिया। मैंने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई, मगर चारों ओर बाढ़ का पानी रहने के कारण कोई सहायता के लिए नहीं पहुंच। इसी दौरान अपराधी अंधेरे का फायदा उठाते हुए घर के पूरब दिशा से पानी तैरकर भाग निकले। थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि जांच के क्रम में पता चला है कि युवती के परिजनों और गांव के ही कुछ लोगों के बीच जमीन विवाद चल रहा है।

