नवगछिया : नवगछिया से पूर्णिया जाने वाली एनएच 31 पर गुरुवार को दिन में अचानक भवानीपुर गांव के समीप रिसाव हो जाने से एनएच धीरे-धीरे ध्वस्त होने लगा। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल नवगछिया प्रशासन एवं एनएचआई को दी गई। जिस पर तत्काल एनएचआई के संवेदक प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों ने तत्काल वहां पर रिसाव रोकने का कार्य प्रारंभ किया।

जल संसाधन विभाग द्वारा एनसी में बोरी डालकर उसे रोकने का प्रयास किया जा रहा है। एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी के दबाव के कारण यहां पर रिसाव हआ है। थोड़ी देर के लिए यातायात को रोका गया था लेकिन उसे फिर से चालू कर दिया गया है | देर शाम तक इसे ठीक कर लिया जाएगा।

वही जल संसाधन विभाग के अभियंताओं ने बताया कि पानी के दबाव के कारण यहां पर रिसाव होने से सड़क टूटने का डर था लेकिन उसे नियंत्रण में कर लिया गया है। वही इसकी जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए गोपालपुर एवं रंगरा पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *