खरीक। कई संगीन मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नया टोला भवनपुरा निवासी कोसी दियारा का कुख्यात अपराधी सिंटु यादव, गौरव यादव एवं चंदन यादव के घर शुक्रवार को पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया।

ढोल बजाते हुए इश्तेहार चिपकाने पहुंची पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि बीते वर्ष नवंबर माह में तुलसीपुर निवासी किसान अमित कुमार राय से रंगदारी मांगने के मामले में इश्तेहार चिपकाया गया है।

आरोपियों ने पीड़ित किसान के नया टोला भवनपुरा स्थित नवनिर्मित घर पर चढ़ कर रंगदारी की मांग की थी और गांव से भाग जाने की धमकी दी थी। इसके अलावा अन्य कई मामले में भी वे फरार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य मामले में भी शीघ्र ही कोर्ट से आदेश प्राप्त कर इश्तेहार चिपकाया जाएगा एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *