नवगछिया के कलबलिया धार के पास एनएच-31 पर बुधवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। नवगछिया में एक रिंक सिरोमनी की वीडियोग्राफी कर लौट रहे अमित राज और रवि रंजन की दुर्घटना में मौत हो गयी। बुधवार की देर रात लगभग एक बजे अज्ञात वाहन ने अमित की बाइक में धक्का मार दिया

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये और वहीं पर गिर पड़े। दोनों को इलाज के लिए मायागंज लाया जा रहा था पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। अमित राज सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कर्मी अखिलेश प्रसाद वर्मा का पुत्र था।

वह मूल रूप से पटना के बिहटा स्थित पुरुषोत्तमपुर पैनाठी का रहने वाला था। रवि रंजन सबौर के खानकित्ता के रहने वाले अरविंद मंडल का बेटा था। परिजनों ने बताया कि अमित ने बुधवार की रात लगभग 12 बजे अपने पिता से बात की थी। दोनों छात्रों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। दोनों के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *