नवगछिया। नवगछिया बाजार में दुकानदार से हथियार के बल पर रुपये लूटने और वार्ड 15 के पार्षद पति से रंगदारी मांगने, गोलीबारी करने को लेकर धोबिनिया निवासी धन्ना यादव सहित उसके साथियों पर नवगछिया थाना में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बाजार निवासी रस्सी जाल दुकानदार मो. रुस्तम के पुत्र नौशाद ने धन्ना यादव और पवन यादव पर दुकान पर आकर मारपीट करने, हथियार के बल पर गल्ले से 35 हजार लूटने के साथ-साथ गले से चेन छीनने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।

वही वार्ड 15 के पार्षद पति बिनोद सिंह ने धन्ना यादव, पवन यादव, हरिया यादव पर 50 हजार की रंगदारी मांगने और गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज हो गयी है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *