नवगछिया। नवगछिया मॉडल थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा मंदिर चौक विक्रमशिला पहुंच पर बेखौफ बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर पिकअप वैन लूट ली। इस संबंध में पिकअप चालक खरीक निवासी मंटू रजक के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। घटना सोमवार देर रात की है।

चालक ने पुलिस को बताया कि वह पूर्णिया से पिकअप लेकर घर लौट रहा था। नवगछिया जीरोमाइल में लगा कि कोई गाड़ी हमारी गाड़ी का पीछा कर रही है। विक्रमशिला पहुंच पथ तेतरी चौक पर ब्रेकर के कारण हमने गाड़ी की गति धीमी कर दी। उसी समय कार में सवार बदमाशों ने बहानेबाजी कर पिकअप चालक को अपनी गाड़ी के पास बुलाया। गाड़ी में चार लोग सवार थे। उनलोगों ने जबरन चालक को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। चालक को बंधक बनाकर पिकअप गाड़ी को लूट ली। बदमाशों ने ड्राइवर को 14 नंबर रोड होकर जमुनिया होते हुए गड़ैया के पास केला खेत में ले जाकर छोड़ दिया। चालक से मोबाइल व रुपये भी ले लिये। सुबह चालक ने घटना की जानकारी नवगछिया थाना की पुलिस को दी।

चालक के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने चालक के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। जहां पर चालक को छोड़ा उस जगह को भी जाकर देखा। इस संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाड़ी की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी रही है। रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *