नवगछिया। नवगछिया पीएचसी द्वारा क्षेत्र में चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के दौरान मंगलवार को मुमताज मोहल्ला स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के टीकाकरण केन्द्र पर कोरोना वैक्सीन लेते ही मो. अंसार अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र मो. दानिश अंसारी बेहोश हो गया और उल्टी भी कर दी।

जिसे देखते ही टीकाकरण केन्द्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मी और अन्य स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मच गया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे तत्काल स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां से उसे तुरंत ही अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। जहां आपातकालीन सेवा के तहत बेहोश युवक का उपचार जारी है। वहीं चिकित्सक ने उसकी हालत को खतरे से बाहर बताया है। जहां मौके पर बेहोश युवक के कई परिजन भी मौजूद हैं।

नगर परिषद नवगछिया के वार्ड नंबर 13 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो. फिरोज ने बताया कि जिस वैक्सीन के वायल से मो. दानिश को वैक्सीन दी गई है, उसी वायल से इससे पहले पांच लोगों को भी वैक्सीन दी गई है। किसी को इससे शिकायत नहीं हुई। फिलहाल उस वायल की बची हुई वैक्सीन देने पर रोक लगा दी गयी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *