बिहपुर । प्रखंड में पांचवें चरण में पंचायत चुनाव को लेकर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी जोरशोर से चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल बिहपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय में ईवीएम सीलिंग एवं डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया।
उसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सतीश कुमार को जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उनके साथ डीसीएलआर परमानंद साह एवं चुनाव मीडिया प्रभारी चंद्रभूषण कुमार भी मौजूद थे।

बता दें की बिहपुर प्रखंड में 2 जिला परिषद सदस्य, 17 पंचायत समिति सदस्य, 13 – 13 पदों पर मुखिया, सरपंच के अलावा 163 -163 वार्ड एवं पंच के पदों पर 172 बूथों पर 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में 93176 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रखंड में 30 सितंबर को नामांकन शुरू होगा, स्क्रूटिनी नौ अक्टूबर, नाम वापसी 11 अक्टूबर , मतदान 24 अक्टूबर एवं मतगणना 26-27 अक्टूबर को होगा।


